Sabse jyada krishi vigyan kendra kaun se state mein hai | कृषि विज्ञान केन्द्र क्या है | कृषि विज्ञान केन्द्र कहां है

sabse jyada krishi vigyan kendra kaun se state mein hai, कृषि विज्ञान केन्द्र क्या है

Table of Contents

कृषि विज्ञान केन्द्रों को भारतीय कृषि व्यवस्था की रीढ़ कहा जा सकता है। कृषि विज्ञान केन्द्र का कार्य किसानों को खेती की नयी नयी तकनीकों से परिचित कराना, प्रशिक्षण प्रदान करना, मृदा परीक्षण करना, कृषि संबंधी अनुसंधान और प्रयोग करना। फसलों में होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव की जानकारी देना आदि होते हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अपने कार्यक्षेत्र के गांवों में स्वयं जाकर किसानों को विभिन्न उपयोगी जानकारियां प्रदान करते हैं। साथ ही समय समय पर इन केन्द्रों पर किसानों के लिये सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

sabse jyada krishi vigyan kendra kaun se state mein hai
sabse jyada krishi vigyan kendra kaun se state mein hai

पहले कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना कब और कहां हुई?

देश में सबसे पहले कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना वर्ष 1974 में पडुचेरी में की गई थी।

वर्तमान में केवीके की संख्या कितनी है | भारत में कुल कितने कृषि विज्ञान केन्द्र हैं

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा पिछले दिनों लोकसभा में दिये गये एक वक्तव्य के अनुसार पूरे देश में इस समय कुल 731 कृषि विज्ञान केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में कितने कृषि विज्ञान केन्द्र हैं 2023

उत्तर प्रदेश की बात की जाये तो अभी तक प्रदेश में 89 कृषि विज्ञान केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ही वह राज्य है जहां पूरे देश में सबसे अधिक कृषि विज्ञान केन्द्रों को स्थापित किया गया है। वहीं दिल्ली और लक्ष्यद्वीप में मात्र एक एक केवीके का ही संचालन किया जा रहा है।

कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) का संचालन कौन करता है | कृषि विज्ञान केन्द्र को कौन सा संगठन फंड करता है

देश में सबसे अधिक 506 केवीके का संचालन विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों के द्वारा किया जा रहा है। 38 कृषि विज्ञान केन्द्र विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा संचालित किये जाते हैं। कुल 66 केवीके का संचालन आईसीएआर के द्वारा किया जा रहा है। गैर सरकारी संगठनों यानी एनजीओ के माध्यम से देश में 103 केवीके का संचालन किया जा रहा है। केन्द्रीय विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) के माध्यम से तीन-तीन केवीके का संचालन किया जा रहा है। डीम्ड यूनिवर्सिटियों के द्वारा कुल 7 केवीके का संचालन किया जा रहा है।

Sabse jyada krishi vigyan kendra kaun se state mein hai?

लोकसभा में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा दिये गये आंकड़ों के आधार पर देश में सबसे ज्यादा कृषि विज्ञान केन्द्र उत्तर प्रदेश में हैं, उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कुल 89 कृषि विज्ञान केंद्र सक्रिय रूप से कार्य कर रहें हैं.

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

यूपी में कुल कितने कृषि विज्ञान केंद्र हैं?

उत्तर प्रदेश में कुल 89 कृषि विज्ञान केंद्र कार्य कर रहे हैं.

वर्तमान में भारत में कृषि विज्ञान केंद्रों की संख्या कितनी है?

कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार देश में वर्तमान में कुल 731 KVK कार्य कर रहे हैं.

भारत में पहला कृषि विज्ञान केंद्र कहाँ स्थापित हुआ था?

भारत का पहला कृषि विज्ञानं पदुचेरी में स्थापित किया गया था.

कृषि विज्ञान का जनक कौन है?

एम् एस स्वामीनाथन को भारतीय कृषि विज्ञान का जनक माना जाता है.

कृषि विश्वविद्यालय की संख्या कितनी है?

इस समय अपने देश में कुल तीन केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय [सेंट्रल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी], 4 डीम्ड एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एवं 64 स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी [राज्य कृषि विश्वविद्यालय ] हैं.

Rudrapur me kya krishi vigyan kendra hai in hindi

हाँ, रुद्रपुर में कृषि विज्ञान केंद्र है.

Leave a Comment